हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिली पीड़िता, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
पति की नृशंस हत्या के बाद न्याय की उम्मीद में भटक रही कोटवां गांव निवासी महिला ऊषा देवी ने अब पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है। ऊषा देवी ने अपने अधिवक्ता विकास सिंह के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर उन्हें एक प्रार्थना पत्र सौंपा और हत्या के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़िता ऊषा देवी का आरोप है कि बीते 10 फरवरी की रात उनके पति भाईलाल पटेल की गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
![]() |
विज्ञापन |
आरोप है कि असरफ अली, मुराद अली, रिजवान प्रधान और बदरुजमांस ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पहले भाईलाल की हत्या की, फिर शव को जलाकर हाथ-पैर काटे, आंखें निकालीं और प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत कर शव को रिजवान प्रधान के घर के पीछे अश्वनी सिंह के खेत में फेंक दिया।
इस जघन्य वारदात को लेकर पीड़िता ने लोहता थाने में नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं की है। वहीं, चार अज्ञात लोगों को जेल भेजने की बात कही जा रही है।
![]() |
विज्ञापन |
ऊषा देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर नामजद आरोपियों को बचा रही है और मामले में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से जल्द से जल्द चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का भरोसा दिलाया है।