वाराणसी एयर शो में दर्शकों को कान में लगाने होंगे ईयरबड्स, 6 जिलों के डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
October 20, 2026
वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य विमानों की तेज आवाज को देखते हुए दर्शकों को की सुरक्षा के लिए ईयरबड्स या कानों को ढकने वाले अन्य सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।
![]() |
| विज्ञापन |
छह जिलों के डॉक्टरों की टीम तैनात
एयर शो के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके तहत जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मीरजापुर, चंदौली और भदोही के डॉक्टरों की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 30 बिस्तरों का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



