gnews काशी में एयर शो के रिहर्सल को देखने उमड़े लोग, गंगा के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य; दर्शकों में गजब का उत्साह - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी में एयर शो के रिहर्सल को देखने उमड़े लोग, गंगा के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य; दर्शकों में गजब का उत्साह

 धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में प्रस्तावित एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के एयर शो का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान गंगा के आसमान में लड़ाकू विमानों और हवाई करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। पूर्वाभ्यास देखने के लिए नमो घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें लगभग एक हजार स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।

विज्ञापन
पूर्वाभ्यास के दौरान सबसे पहले सारंग टीम के तीन विमान नमो घाट से अस्सी घाट की ओर उड़ान भरते नजर आए। आसमान में विमानों की कलाबाजियों और वायुसेना के कौशल को देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।


22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो


वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

विज्ञापन
आयोजन के दौरान 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार के क्षेत्रों में भी विशेष इंतजाम किए हैं।

 

चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम


नमो घाट पर आयोजित पूर्वाभ्यास के दौरान दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस, चिकित्सा केंद्र और पुलिस पर्यटक सहायता केंद्र की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी इंतजामों का भी जायजा लिया गया।


आसपास के जिलों से भी पहुंच रहे लोग


एयर शो को लेकर वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों में भी उत्साह है। आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर सहित अन्य जिलों के लोग भी इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। कई दर्शक मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही वाराणसी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

गंगा के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और हवाई करतबों का नजारा देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। अब दर्शकों को 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले मुख्य एयर शो का इंतजार है।