gnews वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, 25 को प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल; ड्रोन पर प्रतिबंध - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, 25 को प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल; ड्रोन पर प्रतिबंध

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गंगा की लहरों के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमान अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय वायुसेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। ‘विंग्स ओवर गेंजेज’ (गंगा के ऊपर उड़ान) की थीम पर आधारित इस एयर शो में गंगा के ऊपर आसमान में विमानों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के विमान गंगा के ऊपर विभिन्न हवाई करतब दिखाएंगे। इस आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां की जा रही हैं। 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एयर शो में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

सुरक्षा के लिए घाटों पर लगाए गए 200 सीसीटीवी कैमरे


एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वाराणसी के सभी घाटों पर 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से घाटों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी।


एयर शो के दौरान ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध


एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजन के दौरान हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और विमानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के इस आयोजन में गंगा के ऊपर विमानों के करतब काशीवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होंगे।