अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी माँ की अस्थियों का वाराणसी में किया विसर्जन, अस्सी घाट पर हुए धार्मिक अनुष्ठान
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सोमवार को मोक्ष नगरी काशी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत माता श्रीमती हेमवंती देवी की अस्थियों का विधि-विधान से गंगा में विसर्जन किया। Actor ने अस्सी घाट से नाव द्वारा मध्य गंगा में पहुंचकर पूरे संकल्प और श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार संबंधी धार्मिक क्रिया संपन्न की। इस दौरान वे भावुक दिखाई दिए और अपनी मां को याद करते हुए शांत भाव से प्रार्थना की।
![]() |
| विज्ञापन |
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट स्थित एक आश्रम में ब्राह्मणों को वस्त्र, भोजन व दक्षिणा देकर दान-पुण्य किया।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी माँ की अस्थियों का वाराणसी में किया विसर्जन, अस्सी घाट पर हुए धार्मिक अनुष्ठान#TheVaranasiNews #VaranasiNews #Varanasi pic.twitter.com/yauVWlR6NC
उन्होंने माता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और काशी की सनातन परंपरा, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि “वाराणसी की पवित्रता अद्भुत है, यहाँ आत्मा को शांति मिलती है।”
![]() |
| विज्ञापन |
अस्थि विसर्जन के इस अवसर पर उनके परिवार के साथ करीबी मित्र और सहयोगी भी मौजूद रहे। इनमें साकिब भारत, हितेश, प्रियंका चावला, हरी ओम शर्मा, आदित्य सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने संयमित वातावरण में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
पंकज त्रिपाठी ने इस कठिन समय में सांत्वना देने वालों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण में स्नेह और साथ मन को संभालने में सहारा देता है।
उल्लेखनीय है कि पंकज त्रिपाठी की माता का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार ने हिंदू परंपरा के अनुसार अस्थि विसर्जन के लिए काशी का चयन किया। वाराणसी में गंगा के पावन तट पर अस्थि विसर्जन और तर्पण को मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है।


