gnews राजातालाब के अशोक तिवारी मुंबई बीएमसी चुनाव में तीसरी बार बने नगरसेवक, क्षेत्र में खुशी की लहर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

राजातालाब के अशोक तिवारी मुंबई बीएमसी चुनाव में तीसरी बार बने नगरसेवक, क्षेत्र में खुशी की लहर

भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता और उनकी पत्नी सुमन मेहता का नगर सेवक अशोक तिवारी व नगर सेवक मुन्ना सिंह ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के हालिया संपन्न चुनावों में राजातालाब क्षेत्र के पयागपुर गांव निवासी अशोक सूर्यदेव तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार नगरसेवक बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उनके पैतृक गांव पयागपुर और राजातालाब क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, बल्कि पूरे उत्तर भारतीय समाज में भी हर्ष और गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

अशोक तिवारी की जीत को क्षेत्रीय गौरव के रूप में देखा जा रहा है। मुंबई जैसे महानगर की सशक्त और प्रतिस्पर्धी राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि काशी-पूर्वांचल की प्रतिभाएं देश के किसी भी कोने में मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना के बल पर सफलता की ऊंचाइयों को छू सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक तिवारी ने अपनी जीत से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और उत्तर भारतीय प्रवासियों का नाम रोशन किया है।


जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं गांव की गलियों में भी जश्न का माहौल है। शुभचिंतकों और समर्थकों का कहना है कि अशोक तिवारी का राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र के लोगों ने यह भी कहा कि उनके परिवार की राजनीतिक भागीदारी महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त उदाहरण रही है।

विज्ञापन

अशोक तिवारी का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे वर्ष 2004 से 2011 तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2007 में उनकी धर्मपत्नी दिव्या अशोक तिवारी नगरसेवक चुनी गईं। इसके बाद 2009 और 2010 में वे प्रभाग की सभापति भी रहीं।

वर्ष 2012 में अशोक तिवारी स्वयं नगरसेवक बने और 2012 व 2013 में लगातार दो बार प्रभाग के सभापति का दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में वे पुनः नगरसेवक चुने गए। 2018 और 2019 में उन्होंने स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के रूप में काम किया। इसके बाद 2020 में मीरा-भायंदर महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे। अब 2026 में वे तीसरी बार भाजपा से नगरसेवक चुने गए हैं।