gnews काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान काशी प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। बताया जा रहा है कि वह अपने एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी आए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री देर रात वाराणसी पहुंचे और शहर के प्रसिद्ध होटल ताज गंगेस, वाराणसी में ठहरे। मंगलवार सुबह उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।


मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से भी उनकी संक्षिप्त बातचीत हुई।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के उपरांत वे काल भैरव मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं। हालांकि, उनके इस दौरे को पूरी तरह निजी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

फिलहाल किसी भी समसामयिक या राजनीतिक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री की ओर से मीडिया को कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है।