gnews सेल्स टैक्स स्थापना दिवस पर मैच के बाद अधिवक्ताओं पर हमला, सेल्स टैक्स बार कार्यालय में तालाबंदी कर धरना - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सेल्स टैक्स स्थापना दिवस पर मैच के बाद अधिवक्ताओं पर हमला, सेल्स टैक्स बार कार्यालय में तालाबंदी कर धरना

सेल्स टैक्स स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के बाद अधिवक्ताओं पर हुए हमले को लेकर अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूर्व महामंत्री सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी अमित कुमार राय ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर ऐड़े स्टेडियम में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। 

विज्ञापन 

मैच समाप्त होने के लगभग रात 10:30 बजे स्टेडियम मालिक के गुंडों द्वारा अधिवक्ता राहुल, सौरभ एवं अन्य साथियों पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल अधिवक्ता राहुल को तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।

 

अधिवक्ताओं की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि अधिवक्ताओं की मांग है कि स्टेडियम मालिक को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रशासन द्वारा संबंधित स्टेडियम को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन 

इसी क्रम में आज लहुराबीर स्थित सेल्स टैक्स बार कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कार्यालय में एकत्र हुए और घटना के विरोध में नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन 

धरने में प्रमुख रूप से विकास सिंह, सुमित उपाध्याय, अनुराग सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।