gnews हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद सुरक्षा ड्यूटी निभाते रहे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

हाथ में ड्रिप लगी होने के बावजूद सुरक्षा ड्यूटी निभाते रहे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी


कर्तव्य के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण शुक्रवार को उस समय देखने को मिला, जब दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी बीमार होने के बावजूद अलविदा जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में डटे रहे।

जानकारी के अनुसार एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी की तबीयत ठीक नहीं थी 

विज्ञापन


और उन्हें इलाज के लिए ड्रिप लगाई गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए हाथ में ड्रिप की सुई लगे होने के बावजूद सुरक्षा ड्यूटी निभाई।

अलविदा जुमे के अवसर पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन


दशाश्वमेध सर्किल क्षेत्र में सुरक्षा की कमान एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के हाथ में थी।

बीमारी के बावजूद मौके पर मौजूद रहकर उन्होंने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

एसीपी त्रिपाठी की इस कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की शहर में चर्चा हो रही है। लोगों और पुलिसकर्मियों ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए इसे कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा का उदाहरण बताया है।