gnews अन्नपूर्णा मंदिर प्रसाद विवाद पर प्रशासन की सफाई, बोले— शहर में गैस की कोई कमी नहीं - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

अन्नपूर्णा मंदिर प्रसाद विवाद पर प्रशासन की सफाई, बोले— शहर में गैस की कोई कमी नहीं

 

शहर में एलपीजी गैस को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को सर्किट हाउस में मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में गैस आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि वाराणसी में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा शुक्रवार को हुई बैठक में अन्नपूर्णा मंदिर की तरफ से गैस की कमी का मुद्दा नहीं उठाया गया था। 

उन्होंने बताया कि अब मंदिर प्रबंधन को आवश्यक गैस उपलब्ध कराई जा रही है, 

विज्ञापन

ताकि वहां भोजन प्रसाद की व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर है और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

बैठक में एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पहले से बिछाई गई पाइपलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी के नागरिकों की सुविधा के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं— 9473656060 और 7268071339। इन नंबरों पर शहरवासी गैस 

विज्ञापन

आपूर्ति से जुड़ी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं और पीएनजी कनेक्शन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही बताया गया कि वाराणसी के सभी 8 जोन में रविवार से गेल (GAIL) की ओर से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से युद्धस्तर पर पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि लोगों को गैस आपूर्ति में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।