gnews फायरिंग कर मचाई थी दहशत, अब लंगड़ाते दिखे बदमाश: BHU कांड में 3 इनामी गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

फायरिंग कर मचाई थी दहशत, अब लंगड़ाते दिखे बदमाश: BHU कांड में 3 इनामी गिरफ्तार

बीएचयू के बिरला हॉस्टल के पास हुए चर्चित फायरिंग कांड का वाराणसी पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और उनकी टीम ने इस मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में तीनों 

विज्ञापन

आरोपी ‘कत्थक की तरह’ लंगड़ाते हुए चलते नजर आ रहे हैं, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पीयूष तिवारी (22 वर्ष), ऋषभ राय (24 वर्ष) और तपस राय (23 वर्ष) शामिल हैं, जो बिहार के कैमूर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

घटना 21 फरवरी 2026 को बीएचयू परिसर स्थित बिरला हॉस्टल के पास हुई थी, जहां आपसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। घटना के बाद लंका थाना पुलिस ने 

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल भी बरामद हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी वारदात आपसी दुश्मनी का नतीजा थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित किया गया है।