सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सिगरा थाना क्षेत्र में भोर के समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना साजन सिनेमा के सामने की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय कन्हैया बिंद को जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया बिंद रोज की तरह सुबह करीब 3 बजे काम के लिए निकले थे। वह ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि
![]() |
| विज्ञापन |
सुबह करीब 5 बजे के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कन्हैया बिंद शिवपुरवा क्षेत्र के रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का
![]() |
| विज्ञापन |
रो-रोकर बुरा हाल है। कन्हैया बिंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पहले उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है।


