gnews यूपी कॉलेज गोलीकांड: छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाला आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

यूपी कॉलेज गोलीकांड: छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाला आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार

शहर के यूपी कॉलेज में शुक्रवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी छात्र मंजीत चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर हुए 

विज्ञापन

विवाद में आरोपी ने सूर्य प्रताप सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मामले में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।