gnews गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, 14 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, 14 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

धर्म नगरी काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन 

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गंगा नदी के बीच नाव पर बैठकर बिरयानी के साथ इफ्तार पार्टी की। इस दौरान पार्टी का वीडियो भी सामने आया, जिसमें नदी में अपशिष्ट फेंकने के आरोप लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रशासन हरकत में आ गया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में 

विज्ञापन

लेकर पूछताछ की गई और फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि गंगा नदी की स्वच्छता और पवित्रता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।