मिर्जामुराद में काशीराज परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कुंवर अनंत नारायण सिंह समेत सभी सुरक्षित
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह की कार पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार कुंवर अनंत नारायण सिंह, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार रामनगर किले से कुंवर अनंत नारायण सिंह अपने परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे
![]() |
| विज्ञापन |
तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
![]() |
| विज्ञापन |
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


