वाराणसी में नशे के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, मना करने पर मां की कर दी हत्या
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर इलाके में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और
![]() |
| विज्ञापन |
परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भुल्लनपुर निवासी घनश्याम नशे का आदी बताया जा रहा है। सोमवार को वह अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिससे वह आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने अपनी मां पर हमला कर दिया और सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एडीसीपी नीतू समेत मंडुवाडीह थाने की पुलिस और
![]() |
| विज्ञापन |
अन्य अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


