gnews गंगा की बीच धारा में नाव पर इफ्तार पार्टी, वीडियो वायरल होते ही 14 युवक गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गंगा की बीच धारा में नाव पर इफ्तार पार्टी, वीडियो वायरल होते ही 14 युवक गिरफ्तार

धर्मनगरी वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के पंचगंगा घाट के पास का बताया जा रहा है, जहां सोमवार की शाम कुछ युवक नाव पर इफ्तार पार्टी करते नजर आए थे।

बताया जा रहा है कि नाव पर आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान नॉनवेज भोजन, खासकर बिरयानी परोसे जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवक पार्टी मनाते और भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप यह भी 

विज्ञापन

लगाया गया है कि भोजन के बाद हड्डियां गंगा नदी में फेंकी गईं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि गंगा की पवित्र धारा के बीच नाव पर नॉनवेज भोजन करना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना धार्मिक आस्थाओं का अपमान है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच के आधार पर 14 युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं 

विज्ञापन

को ठेस पहुंचाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब शहर में रामनवमी समेत अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।