गैस सिलेंडर की किल्लत से वाराणसी के रेस्टोरेंट संकट में, मॉलिक्यूल कैफे के मालिक ने जताई बंदी की आशंका
इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के बाजारों पर भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वाराणसी में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसियों से कॉमर्शियल सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कई रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि गैस खत्म होने की स्थिति में उन्हें मजबूरन अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ जाएगा।
रेस्टोरेंट संचालकों के मुताबिक, जब वे गैस एजेंसियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि फिलहाल नया स्टॉक नहीं आया है और कब आएगा, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे कारोबारियों में चिंता और बढ़ गई है।
शहर के महमूरगंज स्थित मॉलिक्यूल (Molecule) कैफे के मालिक सौरभ सिंह ने बताया
![]() |
| विज्ञापन |
कि सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिल जाए, लेकिन फिलहाल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
सौरभ सिंह ने कहा, “हमारे पास खाना बनाने के लिए गैस ही मुख्य साधन है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह निर्भर रहना संभव नहीं है। पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की संख्या भी कम हुई है। अभी हमने मेन्यू में कोई कटौती नहीं की है, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो हमें कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।”
रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई
![]() |
| विज्ञापन |
तो कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। इससे न सिर्फ कारोबार प्रभावित होगा बल्कि यहां काम करने वाले दर्जनों युवाओं की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है।
व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।


