घटिया निर्माण पर जीरो टॉलरेंस: अधि. अभियंता के.के. सिंह ने मौके पर ही सड़क उखड़वाई
वाराणसी के प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी में अधिशासी अभियंता के.के. सिंह की सख्ती के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को उन्होंने अंबेडकर ग्राम औरा में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औरा–चंदापुर मार्ग से राजभर बस्ती संपर्क मार्ग पर कराए जा रहे विशेष मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता और अधोमानक निर्माण पाया गया।
मौके पर जांच में लगभग 300 मीटर लंबाई में की गई पीसी (पेवर कंक्रीट) सड़क का काम मानक के अनुरूप नहीं मिला।
![]() |
| विज्ञापन |
इस पर अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से पूरी अधोमानक सड़क को उखड़वा दिया।
बताया गया कि इस सड़क का कुल स्वीकृत कार्य 1.6 किलोमीटर का है, जिसकी लागत लगभग 37.39 लाख रुपये है।
अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि विभागीय कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार साइट विजिट की जा रही है। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी में कोई भी कार्य मानकों से कम गुणवत्ता का पाया गया तो तत्काल कार्रवाई होगी।
उन्होंने ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही सामने आई तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने विभाग के जेई और अन्य अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए
![]() |
| विज्ञापन |
कि वे अपने कार्यों की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। यदि निरीक्षण में लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अभियंता की इस सख्त कार्रवाई के बाद पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार के.के. सिंह की लगातार हो रही सख्ती से अब ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों में सतर्कता बढ़ गई है।


