gnews IIT-JAM 2026 में चमके खुशप्रीत सिंह, गणित में AIR 4 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

IIT-JAM 2026 में चमके खुशप्रीत सिंह, गणित में AIR 4 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

स्थानीय पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र खुशप्रीत सिंह ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (IIT-JAM 2026) के गणित विषय में देशभर में चौथी रैंक (AIR 4) प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

साधारण परिवार से असाधारण उपलब्धि

खुशप्रीत सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता हरबंश सिंह ने बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, खुशप्रीत ने स्कूली दिनों से ही गणित विषय में गहरी रुचि दिखाई और कठिन से कठिन समस्याओं को हल करने में विशेष क्षमता प्रदर्शित की।

स्कूल से BHU तक का सफर

खुशप्रीत की सफलता की यात्रा वर्ष 2023 में शुरू हुई, जब उन्होंने CUET परीक्षा पास कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बीएससी (गणित) में प्रवेश लिया। एक छोटे कस्बे से निकलकर 

विज्ञापन

देश के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचने में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल बिस्सू का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके निरंतर प्रेरणा ने खुशप्रीत को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास दिया।

शिक्षकों का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी

खुशप्रीत की इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से शिक्षक विक्रम विश्नोई और राजवीर सिंह ने उन्हें शैक्षणिक और मानसिक रूप से निरंतर सहयोग दिया। शिक्षकों के सही दिशा-निर्देशन और खुशप्रीत की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में शीर्ष स्थान हासिल किया।

गुरुओं ने जताया गर्व

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधार्थी राहुल (पीएचडी) ने बताया कि उन्होंने खुशप्रीत को स्कूल के दिनों में पढ़ाया था और तभी उनकी प्रतिभा का अंदाजा हो गया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुशप्रीत ने उनकी अपेक्षाओं से भी बेहतर प्रदर्शन कर एक शिक्षक के रूप में उन्हें गर्व महसूस कराया है।

वहीं, बीएचयू के गणित के छात्र प्रवीण कुमार ने कहा कि खुशप्रीत शुरू से ही गणित के होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल बिस्सू और सभी शिक्षकों के समर्पण को इस सफलता की नींव बताया। साथ ही उन्होंने बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन से खुशप्रीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।