gnews ज्येष्ठा गौरी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने किया पूजन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

ज्येष्ठा गौरी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने किया पूजन

चैत्र शुक्ल द्वितीया, शुक्रवार (20 मार्च 2026) को काशी की प्राचीन परंपरा के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन मां ज्येष्ठा गौरी के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व रहा। सप्तसागर (कर्णघंटा) क्षेत्र स्थित ज्येष्ठेश्वर महादेव मंदिर के पास सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

भोर से ही भक्त माँ ज्येष्ठा गौरी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।


काशी की परंपरा के अनुसार नवरात्रि के प्रत्येक दिन अलग-अलग गौरी स्वरूपों के दर्शन का विधान है। इसी क्रम में दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां के दर्शन से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों का निवारण होता है।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और दर्शन-पूजन सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।


स्थानीय पुजारियों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां ज्येष्ठा गौरी के दर्शन का विशेष फल प्राप्त होता है और काशी की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे निभाने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।