काशी की 9 गौरी यात्रा का भव्य समापन: महालक्ष्मी दर्शन के बाद काल भैरव दरबार में उमड़ी आस्था
धर्मनगरी काशी में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित 9 गौरी यात्रा का सफल समापन भक्ति और आस्था के माहौल में हुआ। इस विशेष अवसर पर अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी कुंड (लक्सा) स्थित माँ महालक्ष्मी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की।
![]() |
| विज्ञापन |
नवरात्र के नौ दिनों तक चली इस आध्यात्मिक यात्रा में प्रतिदिन अलग-अलग गौरी स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने काशी की प्राचीन परंपरा को जीवंत किया।
अंतिम दिन माँ महालक्ष्मी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जहां भक्तों ने परिवार की खुशहाली और आर्थिक उन्नति के लिए प्रार्थना की।
![]() |
| विज्ञापन |
वहीं, परंपरा के अनुसार 9 गौरी यात्रा पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में भी दर्शन के लिए पहुंचे। मान्यता है कि माता के दर्शन के पश्चात काल भैरव का आशीर्वाद लेने से यात्रा पूर्ण और सफल मानी जाती है। कल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
इस पूरे आयोजन के दौरान काशी में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
The Varanasi News की इस “9 गौरी यात्रा” विशेष श्रृंखला को आप सभी दर्शकों और पाठकों द्वारा दिए गए अपार प्रेम और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आगे भी हम काशी की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आप तक इसी तरह पहुंचाते रहेंगे।


