gnews काशी में चैत्र नवरात्रि की तृतीया पर सौभाग्य गौरी के दर्शन-पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी में चैत्र नवरात्रि की तृतीया पर सौभाग्य गौरी के दर्शन-पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के तीसरे दिन शनिवार, 21 मार्च 2026 को काशी में देवी सौभाग्य गौरी (तृतीया गौरी) का पूजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ज्ञानवापी क्षेत्र स्थित सत्यनारायण मंदिर (बांसफाटक के पास) में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

मान्यता है कि नवरात्रि की तृतीया तिथि पर सौभाग्य गौरी के दर्शन और पूजन से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से माता का पूजन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।

मंदिर परिसर में सुबह मंगला आरती के बाद से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने फूल, माला, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में "जय माता दी" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


नवरात्रि के प्रत्येक दिन काशी में अलग-अलग स्वरूपों में माता गौरी के दर्शन की परंपरा है, जिसके तहत तृतीया के दिन सौभाग्य गौरी का विशेष महत्व माना जाता है।