gnews काशी में नव गौरी यात्रा का आठवां दिन: माँ मंगला गौरी के दर्शन से भक्तों ने मांगी सौभाग्य और मंगल की कामना - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

काशी में नव गौरी यात्रा का आठवां दिन: माँ मंगला गौरी के दर्शन से भक्तों ने मांगी सौभाग्य और मंगल की कामना

धर्मनगरी वाराणसी में चल रही पावन नव गौरी यात्रा के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने माँ मंगला गौरी के दर्शन-पूजन कर अपने जीवन में सुख, समृद्धि और मांगलिक कार्यों की सिद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन

नव गौरी श्रृंखला में आठवें स्थान पर विराजमान माँ मंगला गौरी का स्वरूप ‘मंगल’ अर्थात शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहाँ दर्शन करता है, उसके जीवन में विवाह, परिवार और अन्य मांगलिक कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। खासकर विवाहित महिलाएं और विवाह योग्य युवक-युवतियां यहां विशेष आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

पंजगंगा घाट के पास स्थित मंगला गौरी मंदिर में आज श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संकटा जी मंदिर के निकट स्थित यह स्थान अत्यंत जागृत और सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

नवरात्र के इस पावन अवसर पर काशी की नव गौरी यात्रा में भक्तों की आस्था चरम पर है, जहां हर दिन अलग-अलग स्वरूपों में मां के दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।