काशी में नवरात्रि के षष्ठम दिन माँ ललिता गौरी के दर्शन, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
धर्म नगरी काशी में चैत्र नवरात्रि के 6वें दिन माँ ललिता गौरी के दर्शन का विशेष महत्व देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ललिता घाट स्थित माता के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी।
![]() |
| विज्ञापन |
माँ ललिता गौरी का मंदिर ललिता घाट पर स्थित है, जो जलासेन घाट और मणिकर्णिका घाट के बीच पड़ता है। मान्यता है कि नवरात्रि के 6वें दिन माँ के दर्शन करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
भोर होते ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर माता के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता का पूजन करते नजर आए।
![]() |
| विज्ञापन |
मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था लागू रही, जिससे दर्शन सुचारू रूप से चलते रहे।


