gnews वाराणसी में पीएसी जवानों की दबंगई: सब्जी के दाम को लेकर दंपति को बेरहमी से पीटा, महिला की हालत गंभीर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में पीएसी जवानों की दबंगई: सब्जी के दाम को लेकर दंपति को बेरहमी से पीटा, महिला की हालत गंभीर

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सब्जी खरीदने पहुंचे पीएसी के दो जवानों ने दाम कम न करने पर दुकानदार दंपति पर हमला कर दिया। आरोप है कि जवानों ने लोहे की रॉड और लाठियों से दोनों को बेरहमी से पीटा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कछवां निवासी राधेश्याम बिंद (45) अपनी पत्नी गीता बिंद (40) के साथ मंडुवाडीह बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। शनिवार शाम भुल्लनपुर स्थित पीएसी वाहिनी के जवान आशुतोष कुमार सिंह 

विज्ञापन

अपने एक साथी के साथ सब्जी खरीदने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सस्ती सब्जी देने का दबाव बनाया, लेकिन दुकानदार द्वारा मना करने पर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि जवान आशुतोष सिंह ने लोहे की रॉड से राधेश्याम को पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी गीता उसे बचाने दौड़ी, लेकिन जवान ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद भी वह नहीं रुका और दोनों पर लगातार लाठी-डंडे और रॉड से हमला करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब राधेश्याम बेहोश होकर गिर पड़ा तो गीता उसे बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई, लेकिन इसके बावजूद जवान ने हमला जारी रखा। इस दौरान महिला के 

विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने आरोपी जवान को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, गीता बिंद की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।