gnews महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का हृदयाघात से निधन, व्यापार जगत में शोक - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का हृदयाघात से निधन, व्यापार जगत में शोक


महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से शहर के व्यापारियों, उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेम मिश्रा लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे और उनके हक व सम्मान की आवाज बुलंद करते थे।

महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक आर.के. चौधरी और श्री नारायण खेमका ने उनके निधन को व्यापार समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम मिश्रा ने 

विज्ञापन

हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

समिति के महामंत्री अशोक जायसवाल, युवा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता और राहुल मेहता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेम मिश्रा ने अपने जीवन का हर पल व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और 

विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा।

व्यापारी नेता रजनीश कन्नौजिया और सुरेश तुलस्यान ने कहा कि उनका निधन पूरे व्यापार समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ के टूट जाने जैसा है। उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों को हमेशा एकजुट रहने की प्रेरणा मिलती रही।

उधर, वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि और महामंत्री सनी जौहर ने भी प्रेम मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि व्यापारिक समाज ने एक सशक्त और समर्पित नेतृत्व खो दिया है।