वाराणसी में रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन; आश्रम में तीन दिन से ठहरे
रेप केस में सजायाफ्ता स्वयंभू संत आसाराम इन दिनों वाराणसी में हैं। वह बड़ागांव क्षेत्र के अनौरा स्थित अपने आश्रम में पिछले तीन दिनों से ठहरे हुआ हैं। इस दौरान उन्होंने आश्रम की व्यास पीठ से अपने अनुयायियों को प्रवचन भी दिया और उनसे मुलाकात की।
रविवार देर शाम आसाराम काशी पहुंचे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के बीच उसको भगवान शिव के दरबार में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की।
बताया जा रहा है कि आसाराम के वाराणसी आने की खबर फैलते ही पूर्वांचल और बिहार के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनौरा स्थित आश्रम पहुंचने लगे हैं। आश्रम परिसर
![]() |
| विज्ञापन |
में सत्संग के दौरान हजारों अनुयायी मौजूद रहे, जहां आसाराम ने व्यास पीठ से प्रवचन भी दिया।
आश्रम प्रशासन ने सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए सख्त व्यवस्था लागू कर रखी है। सत्संग हॉल में प्रवेश करने वाले हर श्रद्धालु का मोबाइल फोन बाहर ही जमा कराया जा रहा है। आश्रम परिसर के भीतर वीडियो बनाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। यदि कोई चुपके से वीडियो बनाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत डिलीट करवाया जा रहा है।
गौरतलब है कि आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को छह महीने की जमानत दी थी। इसके बाद 6 नवंबर को गुजरात हाई कोर्ट से भी उन्हें छह महीने की अंतरिम जमानत मिल गई।
![]() |
| विज्ञापन |
कोर्ट में उसकी ओर से दलील दी गई थी कि वह हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें राहत दी जाए।
इसी जमानत के आधार पर वह इन दिनों वाराणसी आए हुए हैं और अपने आश्रम में रहकर अनुयायियों से मिल रहे हैं। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में उसके दर्शन को लेकर शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


