सीवर की गैस से चाय बनाकर विरोध करने पर NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, दो का शांतिभंग में चालान
काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर नाले की गैस से चाय बनाकर एलपीजी गैस किल्लत के विरोध का प्रदर्शन करना NSUI कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। सिगरा पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मौके से हिरासत में लिए गए दो कार्यकर्ताओं का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध में NSUI के पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के आह्वान पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे NSUI के कार्यकर्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय
![]() |
| विज्ञापन |
के गेट नंबर-1 पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर नाले के ऊपर गैस चूल्हा रखकर सीवर की गैस से चाय बनाने का प्रयास किया।
इसी दौरान सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से मना किया, लेकिन विरोध जारी रहने पर पुलिस ने मौके से चूल्हा समेत अन्य सामान जब्त कर लिया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान ऋषभ पांडेय ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में एलपीजी गैस की भारी कमी है। गैस की समस्या के कारण कई जगहों पर मेस ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को भोजन करने में
![]() |
| विज्ञापन |
परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस संकट के कारण छात्रों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा।
वहीं इस मामले में विद्यापीठ चौकी प्रभारी की तहरीर पर सिगरा थाने में NSUI के पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, आशीष मौर्या, रंजीत सेठ, किशन निगम, भरतलाल निगम और जतिन पटेल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 285 और 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


