gnews गंगा माई को कमाई का साधन बनाया, इसलिए गंगा में हो रहा है बिरयानी पार्टी - शंकराचार्य ने जताई कड़ी आपत्ति - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गंगा माई को कमाई का साधन बनाया, इसलिए गंगा में हो रहा है बिरयानी पार्टी - शंकराचार्य ने जताई कड़ी आपत्ति

धर्म नगरी काशी में गंगा की लहरों के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के नाम पर बिरयानी परोसे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई के बाद बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। हालांकि, नेताओं ने गंगा में इस 

विज्ञापन

तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल भी उठाए हैं और इसे आस्था से जुड़ा विषय बताया है।

इसी बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गंगा में इस तरह के कृत्यों को “माँ से कमाई” करने की मानसिकता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “गंगा हमारी माई है, लेकिन आज इसे कमाई का साधन बना दिया गया है, जिसके कारण इस प्रकार के अपवित्र कार्य हो रहे हैं।”

शंकराचार्य ने गंगा में चल रहे लग्जरी क्रूज और उसमें होटल जैसी सुविधाओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गंगा में क्रूज पर होटल बनाकर लोगों को ठहराना और मांस-मदिरा का 

विज्ञापन

सेवन कराना आस्था के साथ खिलवाड़ है। “क्या किसी को गंगा में इस तरह की अपवित्रता की अनुमति दी जानी चाहिए?” उन्होंने प्रश्न उठाया।

उन्होंने आगे कहा कि पहले नाविक गंगा को माँ मानते थे और केवल श्रद्धालुओं को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचाने का कार्य करते थे। लेकिन अब गंगा को कमाई का जरिया बना दिया गया है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने अपील की कि गंगा को मां के रूप में ही सम्मान दिया जाए, न कि उसे कमाई का साधन बनाया जाए।