gnews वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के बैग से बारहसिंघा का सींग बरामद, यात्रा रद्द कर वन विभाग की पूछताछ जारी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के बैग से बारहसिंघा का सींग बरामद, यात्रा रद्द कर वन विभाग की पूछताछ जारी

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विदेशी नागरिक के बैग की सुरक्षा जांच के दौरान बारहसिंघा का सींग बरामद हुआ। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से यात्री की यात्रा रद्द कर दी गई और उसे पूछताछ के लिए रोक लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेशी नागरिक दमित्री ब्रेकिन वाराणसी से बैंकाक जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-215 से यात्रा करने वाले थे। दोपहर करीब 12 बजे जब 

विज्ञापन

सीआईएसएफ द्वारा उनकी नियमित जांच की जा रही थी, तभी उनके बैग में संदिग्ध वस्तु मिलने पर जांच को गहन किया गया। जांच में बारहसिंघा का सींग बरामद हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग के रेंजर पंकज पटेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद वस्तु बारहसिंघा का सींग है, जो कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। ऐसे में इसके परिवहन और व्यापार पर पूरी तरह रोक है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेशी नागरिक से गहन पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी के पास यह सींग कहां से आया और क्या इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का हाथ है। फिलहाल, 

विज्ञापन

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की पूरी जांच कर लें और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या संदिग्ध वस्तु अपने साथ न रखें।