वाराणसी के जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी! वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सोशल मीडिया पर चार वीडियो तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में पैथालॉजी लैब के अंदर कुछ कर्मचारी बैठे दिखाई दे रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
कमरे में जांच की मशीनें भी मौजूद हैं और सामने मेज पर तीन गिलास में शराब रखी हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों में एक लैब टेक्नीशियन बताया जा रहा है, जबकि अन्य वहां काम करने वाले संविदा कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
वाराणसी के जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी! वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/ij1Cb8RiKo
— The Varanasi News (@thevaranasinews) March 15, 2026
गौरतलब है कि जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के खून की जांच की जाती है। इसके अलावा एमसीएच विंग में आने वाली गर्भवती महिलाओं के कई जरूरी टेस्ट के सैंपल भी इसी लैब में जांच के लिए भेजे जाते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर.एस. राम ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और अनुशासनहीन कृत्य है। उन्होंने बताया कि वायरल
![]() |
| विज्ञापन |
वीडियो की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी और इसमें शामिल सभी कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जहां मरीजों की जांच होती है, वहां ड्यूटी के दौरान इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है।


