रंगों में सराबोर हुए वाराणसी के डीएम–पुलिस कमिश्नर, ‘फगुनहट’ पढ़कर भी खूब हंसे अफसर
होली पर्व के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद वाराणसी में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते और होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। दोनों अधिकारियों ने रंगों से भरे टब में उतरकर भी होली का आनंद लिया।
होली के बाद आयोजित एक अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। माहौल पूरी तरह हंसी-मजाक और उल्लास से भरा हुआ दिखाई दिया।
रंगों में सराबोर हुए वाराणसी के डीएम–पुलिस कमिश्नर, ‘फगुनहट’ पढ़कर भी खूब हंसे अफसर@deo_varanasi #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/rPHQE5lK5n
— The Varanasi News (@thevaranasinews) March 5, 2026
इसी दौरान अधिकारियों के बीच The Varanasi News की होली विशेष व्यंग्यात्मक श्रृंखला “फगुनहट” की भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस श्रृंखला में प्रकाशित कई मजाकिया खबरों को पढ़कर वे लोग खूब हंसे।
![]() |
| विज्ञापन |
कार्यक्रम के दौरान एक अलग ही दृश्य तब देखने को मिला जब जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर रंगों से भरे टब में उतरकर होली की मस्ती करते नजर आए। दोनों अधिकारियों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा की जा रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि होली के दौरान वाराणसी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ड्यूटी पूरी होने के बाद अधिकारियों ने भी आपसी सौहार्द और खुशी के साथ होली का जश्न मनाया।



