gnews होली पर बनारसियों ने छलकाए जाम, एक दिन में करीब 10 करोड़ की शराब गटक गए लोग - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

होली पर बनारसियों ने छलकाए जाम, एक दिन में करीब 10 करोड़ की शराब गटक गए लोग

रंगों और उमंग के पर्व होली पर इस बार बनारस में जश्न के साथ शराब की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड छू लिया। आबकारी विभाग के अनुमान के मुताबिक होली के दिन वाराणसी में करीब 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। त्योहार के उत्साह में बड़ी संख्या में लोगों ने रंग, संगीत और खानपान के साथ शराब का भी जमकर सेवन किया।

विज्ञापन 

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार होली पर शराब की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर की अलग-अलग शराब की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। अनुमान है कि सामान्य दिनों की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक लोगों ने शराब खरीदी और सेवन किया।


होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिसकर्मी लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते नजर आए।

विज्ञापन 

शहर के गदौलिया, गिरजाघर, चेतगंज, पांडेपुर और शिवपुर जैसे इलाकों में युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेलती दिखीं। दोपहर करीब 1 बजे तक शहर के कई हिस्सों में रंगों का उत्सव पूरे जोश के साथ चलता रहा।


होली के इस रंगीन माहौल में जहां एक ओर लोगों ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया, वहीं शराब की रिकॉर्ड बिक्री भी चर्चा का विषय बनी रही।