gnews वाराणसी में पेट्रोल पंपों पर न लगाएं भीड़, LPG-PNG की पर्याप्त उपलब्धता— मंडलायुक्त की अपील - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में पेट्रोल पंपों पर न लगाएं भीड़, LPG-PNG की पर्याप्त उपलब्धता— मंडलायुक्त की अपील

वाराणसी में LPG गैस और PNG कनेक्शन को लेकर मंडलायुक्त सभागार में अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम एवं GAIL (India) Limited वाराणसी के प्रभारी सुशील कुमार मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में LPG गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। लोगों से अपील की गई कि 

विज्ञापन

वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस या अन्य जरूरी वस्तुओं का स्टॉक इकट्ठा न करें।



इस मौके पर PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी भी दी गई। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

मंडलायुक्त ने कहा कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की कोई 

विज्ञापन

आवश्यकता नहीं है। शहर में सभी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और काशीवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और संयम बनाए रखें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।