बनारस के घाटों पर रात की 'नो एंट्री' वाली खबर पूरी तरह फर्जी; अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के विभिन्न चैनलों पर एक भ्रामक खबर तेजी से प्रसारित की जा रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि बनारस के प्रसिद्ध घाटों को प्रशासनिक और पुलिस कारणों से रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। काशी के पुलिस उपायुक्त (DCP) गौरव बंसवाल ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी और निराधार बताया है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस विभाग की ओर से यह भी आश्वस्त किया गया है कि सभी घाटों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहता है। सभी घाटों पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) की जाती है ताकि यहाँ आने वाले लोगों को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या सोशल मीडिया हैंडल इस तरह की भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा (अभियोग) दर्ज कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


