gnews SOG-02 भंग, शिवाकांत को सिगरा और संजय को रामनगर की कमान, विकास सिंह बने रोडवेज चौकी इंचार्ज - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

SOG-02 भंग, शिवाकांत को सिगरा और संजय को रामनगर की कमान, विकास सिंह बने रोडवेज चौकी इंचार्ज

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। खराब प्रदर्शन और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए SOG-02 को भंग कर दिया गया, जबकि कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के तबादले किए गए।

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक विकास सिंह को लेकर रही। कैंट थाना प्रभारी रहे शिवाकांत मिश्रा को अब सिगरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन

वहीं सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा को रामनगर भेजा गया है।

उधर पुलिस कमिश्नर के पीआरओ उपनिरीक्षक विकास सिंह को एक बार फिर फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रोडवेज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। विकास सिंह पहले मोहित अग्रवाल के पीआरओ थे लेकिन अब उन्हें दोबारा सड़क पर कानून-व्यवस्था और जनसंपर्क संभालने की जिम्मेदारी मिली है। 

बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साफ संदेश दिया कि वही थाना प्रभारी और अधिकारी पद पर बने रहेंगे जो जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचना और कानून-व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन

लापरवाही और निष्क्रियता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में SOG-02 को तत्काल प्रभाव से भंग कर सभी कर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। बाद में यूनिट का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके अलावा मिर्जामुराद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि साइबर क्राइम थाने से गोपाल जी कुशवाहा को मिर्जामुराद का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामनगर के राजकिशोर पाण्डेय को कैंट थाने की कमान सौंपी गई है।