कैंट पर देर रात शराब बेचने वालों पर शिवाकांत मिश्र का शिकंजा, मॉडल शॉप के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट स्टेशन क्षेत्र स्थित एक मॉडल शॉप से अवैध शराब बिक्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब बरामद हुई है।
![]() |
| विज्ञापन |
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर जनपद के जलालपुर निवासी सोनू यादव, संदीप यादव तथा चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी निवासी शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 55 बोतल अंग्रेजी शराब, 41 कैन और बोतल बीयर तथा 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मॉडल शॉप में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं और देर रात ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने का अवैध कारोबार चला रहे थे।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



