gnews वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक ने पी बियर, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक ने पी बियर, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस

धर्म नगरी वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक युवक द्वारा बियर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों ने इस कृत्य पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक युवक गंगा नदी में स्नान करते हुए हाथ में बियर की कैन लिए नजर आ रहा है। 



आसपास मौजूद लोग भी वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो कहां का है, कब बनाया गया और इसमें दिख रहा युवक कौन है, इसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।