किरण सोसाइटी के सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
किरण सोसाइटी, माधोपुर-कुरुहुआ, वाराणसी द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह रविवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक आयोजित किया गया था। समापन समारोह शाम 4 बजे से 6 बजे तक किरण सोसाइटी परिसर में आयोजित हुआ।
![]() |
| विज्ञापन |
शिविर में शामिल बच्चों को आठ समूहों में विभाजित कर कंप्यूटर, ड्रामा, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, पेंटिंग, इंग्लिश क्लास एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से प्रभावित कुल 140 बच्चों ने भाग लिया, जबकि 60 शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने काफी सराहा। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य, स्लाइड शो तथा अभ्युदय गीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रफुल्ल, दिगंत, शिवांश, मनीष, सृष्टि, स्नेहा, आयन, शालिनी, अर्व, हर्षिणी, शिवांग और गरिमा धर्मलक्ष्मी इरगांडे समेत कई प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
![]() |
| विज्ञापन |
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुनील पाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका निधि, मुख्य प्रशासक सतीश, विभागाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ राय, ए.पी. गिरी, लिपिका, खिरोध बिहारी शाह, नवीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


