पिंडरा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
May 25, 2026
पिंडरा क्षेत्र के मिराशाह में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
![]() |
| विज्ञापन |
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।
![]() |
| विज्ञापन |


