सड़क पर पार्किंग, घंटों जाम और परेशान जनता… अब Hotel Four Element पर VDA कार्रवाई का इंतजार
वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा बुद्ध विहार कॉलोनी में अवैध तरीके से संचालित होटलों पर की गई बड़ी कार्रवाई के बाद अब मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित Hotel Four Element को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह VDA ने मानचित्र उल्लंघन, अवैध कमर्शियल उपयोग और पार्किंग अव्यवस्था को लेकर 13 होटलों को सील किया, उसी तरह मंडुवाडीह स्थित इस होटल की भी जांच होनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि यह होटल मंडुवाडीह फ्लाईओवर के खत्म होते ही मुख्य सड़क पर बना है। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में खुद की पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है
![]() |
| विज्ञापन |
और होटल में आने वाली अधिकांश गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। यही वजह है कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क संकरी हो जाती है और उसी स्थान पर होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों तथा वाहनों के बैक होने के कारण पूरा ट्रैफिक रुक जाता है। कई बार कुछ मिनटों के लिए मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो जाता है, जिससे लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। लोगों का आरोप है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस जाम का असर आम जनता के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है,
![]() |
| विज्ञापन |
लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ऑनलाइन होटल बुकिंग वेबसाइटों पर मौजूद कुछ रिव्यू में भी पार्किंग व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। एक यात्री ने होटल में “कार पार्किंग की भारी समस्या” होने की बात लिखी है।
अब बुद्ध विहार कॉलोनी में VDA की हालिया कार्रवाई के बाद मंडुवाडीह क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या Hotel Four Element के मामले में भी जांच होगी। लगातार सामने आ रही शिकायतों, वीडियो और स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच अब सबकी नजर वाराणसी विकास प्राधिकरण पर टिकी है।


