gnews बनारस की धरती से BJP को अजय राय की खुली चुनौती: 'आपकी सरकार है, करा दीजिए मेरा एनकाउंटर' - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बनारस की धरती से BJP को अजय राय की खुली चुनौती: 'आपकी सरकार है, करा दीजिए मेरा एनकाउंटर'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज वाराणसी में एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी पर दिए गए उनके एक बयान को लेकर भाजपा नेता उन पर लगातार हमलावर थे, जिसका जवाब देते हुए आज अजय राय ने साफ कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।


CM योगी के बयान पर अजय राय का पलटवार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से लेकर देश के सम्मानित मौलानाओं तक के लिए अभद्र भाषा (गाली) का इस्तेमाल किया है। 


विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में विपक्ष और समाज के सम्मानित लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो मेरा वीडियो वायरल हो रहा है वह पूरा फेक है भाजपा के द्वारा ai वीडियो बनाकर उसको चलाया जा रहा है।


'प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं LIU के लोग, सरकार आने पर होगा हिसाब'

अजय राय ने अपनी पीसी के दौरान एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार द्वारा भेजे गए एलआईयू (Local Intelligence Unit) के लोग भी मौजूद हैं। खुफिया विभाग के अधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा:

विज्ञापन

"जितने भी एलआईयू के लोग यहां बैठे हैं, सब रिकॉर्ड करके ऊपर (सरकार को) भेज देना। याद रखना, जब हमारी सरकार आएगी, तो एक-एक बात का पूरा हिसाब-किताब किया जाएगा।"


'मैं गंगा जी का असली पुत्र हूँ, करा दीजिए मेरा एनकाउंटर'

भाजपा नेताओं द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों और घेराबंदी पर अजय राय ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा:

एनकाउंटर की चुनौती: "आपकी सरकार है, आपके पास पूरी पावर है, हिम्मत है तो मेरा एनकाउंटर करा दीजिए। अजय राय इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला इंसान नहीं है।"

गंगा पुत्र वाले बयान पर तंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान पर तंज कसते हुए अजय राय ने कहा, "मैं गंगा जी का कोई नकली पुत्र नहीं हूँ, बल्कि यहीं का रहने वाला माँ गंगा का असली पुत्र हूँ। मैं बनारस की जनता और अपने हक के लिए हमेशा सीना तानकर खड़ा रहूँगा।"