gnews चौबेपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बुजुर्ग के कंधे में लगी गोली, आरोपियों की तलाश तेज - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

चौबेपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बुजुर्ग के कंधे में लगी गोली, आरोपियों की तलाश तेज

चौबेपुर थाना क्षेत्र के लुठा खुर्द गांव में मामूली विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में लल्लू नामक व्यक्ति के कंधे में गोली लगने की सूचना है। घायल को तत्काल उपचार के लिए नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।


घायल के परिजनों ने अरुण पांडेय और उनके पुत्र आयुष पांडेय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
इस संबंध में एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है तथा उसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।