gnews लक्सा के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

लक्सा के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लक्सा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अनिल यादव शनिवार रात करीब दो बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल परिवार के लोग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल यादव उर्फ पट्टी पर लक्सा, दशाश्वमेध, सिगरा और शिवपुर समेत विभिन्न थानों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कुछ महीने पहले जेल से रिहा होकर घर लौटा था।

विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।