वाराणसी में शहर के भीतर नहीं बिकेगा मीट-मांस और मछली, नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला, अब इन 5 इलाकों से होगी बिक्री
काशी में अब शहर के भीतर गली-मोहल्लों में संचालित मीट-मांस और मछली की दुकानों का दौर जल्द ही समाप्त हो सकता है। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए इन दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
नगर आयुक्त ने बताया कि इन स्थानों का चयन शहर की बाहरी सीमा के निकट किया गया है ताकि आम लोगों को खरीदारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आने वाले दिनों में शहर के भीतर संचालित मीट-मछली की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से इन नए केंद्रों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
काशी की धरोहरों के संरक्षण पर भी जोर
नगर निगम की बैठक में काशी की ऐतिहासिक धरोहरों और महत्वपूर्ण संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने बताया कि भेलूपुर में प्रस्तावित काशी इंटरप्रिटेशन सेंटर और कम्युनिटी पार्क परियोजना के तहत जलकल विभाग के पुराने भवन को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
शिवपुर में बनेगी फल मंडी, 500 दुकानों का प्रस्ताव
बैठक में शिवपुर क्षेत्र में एक आधुनिक फुटकर फल मंडी विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर निगम की योजना के अनुसार यहां फल व्यवसायियों के लिए लगभग 500 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर के फल व्यापार को व्यवस्थित करने के साथ-साथ व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


