जी-20 के बाद हुए सौंदर्यीकरण की पहचान बनी काशी स्टेशन के पास स्थापित नंदी प्रतिमा
काशी रेलवे स्टेशन के समीप लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्थापित भगवान नंदी की प्रतिमा इन दिनों अपने आसपास फैली गंदगी के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर यह प्रतिमा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बाबा विश्वनाथ धाम की दिशा का प्रतीकात्मक संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर इसके आसपास की सफाई व्यवस्था बदहाल दिखाई दे रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
वर्तमान में इस स्थल का रखरखाव नगर निगम के अधीन है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रतिमा और उसके आसपास की नियमित सफाई नहीं हो रही है। प्रतिमा के आसपास कूड़ा-कचरा और गंदगी दिखाई देने से इसकी भव्यता प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इस स्थान का सौंदर्यीकरण किया गया था, वह लगातार उपेक्षा का शिकार होता नजर आ रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
गौरतलब है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और नगर निगम समय-समय पर शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता को लेकर बड़े दावे करते हैं, लेकिन काशी स्टेशन के पास स्थापित नंदी प्रतिमा के आसपास की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह महत्वपूर्ण स्थल अपनी पहचान और आकर्षण खो सकता है।


