जेल में बंद डॉ. के.के. जैन की तबीयत बिगड़ी, बीएचयू अस्पताल में भर्ती
पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले में सजा काट रहे प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. जैन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला जेल में बंद डॉ. जैन ने सीने में दर्द की शिकायत की। उनकी हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक जांच और उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
![]() |
| विज्ञापन |
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) प्रो. के.के. गुप्ता ने बताया कि डॉ. जैन का इलाज हृदय रोग विभाग में चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
29 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में हुई थी सजा
गौरतलब है कि वर्ष 1997 में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अदालत ने हाल ही में चर्चित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. जैन समेत दो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया था। मामले में तत्कालीन दरोगा नरेंद्र प्रताप सिंह और राधेश्याम सिंह को भी सजा सुनाई गई है।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल डॉ. जैन का बीएचयू अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सकों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


