gnews कुख्यात अपराधियों से जान का खतरा, महिला ने पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कुख्यात अपराधियों से जान का खतरा, महिला ने पुलिस आयुक्त को सौंपा प्रार्थना पत्र

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट निवासी रजनी यादव ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र सुमित यादव और शुभम यादव को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं तथा उनकी रेकी की जा रही है।

विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में रजनी यादव ने आरोप लगाया है कि अंकित यादव, गोविन्द यादव, साहिल यादव, शिवम शर्मा और शोभित शर्मा उनके परिवार के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त लोग संगठित रूप से उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं।


रजनी यादव के अनुसार, 30 जून 2024 को उक्त लोगों ने उनके घर में घुसकर दिनदहाड़े फायरिंग की थी, जिसमें उनके परिवार के पांच सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका दावा है कि घटना के दौरान गोविन्द यादव को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया था। बाद में जेल से छूटने के बाद आरोपित पुनः उनके परिवार, विशेषकर उनके पुत्रों, की निगरानी और रेकी कर रहे हैं।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही उनके पुत्रों के खिलाफ थाना कोतवाली में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
रजनी यादव ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि अंकित यादव, गोविन्द यादव, साहिल यादव, शिवम शर्मा और शोभित शर्मा की गतिविधियों की गंभीरता से जांच कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है।


फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की गई है।