गिरफ्तारी के दौरान पल्लवी पटेल बोलीं- "मैं शुगर की मरीज हूं, मुझे अटैक आता है"
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध को लेकर वाराणसी पहुंचीं अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक पल्लवी पटेल को सोमवार को लंका थाना क्षेत्र स्थित मालवीय गेट पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
![]() |
| विज्ञापन |
गिरफ्तारी के दौरान पल्लवी पटेल बोलीं- "मैं शुगर की मरीज हूं, मुझे अटैक आता है"#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/reT6AMFAZq
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 15, 2026
पल्लवी पटेल ने कहा कि NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस ने इतनी मुस्तैदी से पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो लाखों छात्रों का भविष्य संकट में नहीं पड़ता।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिरासत में लेकर वहां से रवाना कर दिया। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।


